Recent in Sports

3/recent/post-list

अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान 18,19 जनवरी




हेलो दोस्तों इस आर्टिकल में आप जानेंगे 18,19 और 20 जनवरी का मौसम आज उत्तर भारत में पहाड़ो की बर्फीली हवाओ का प्रवाह बना हुआ है, राजस्थान और गुजरात में कल हवाओ की दिशा पूर्वी हो जाएगी जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और बिहार में पहाड़ी हवाओ का प्रवाह बना रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदल आना शुरू हो जाएंगे और शाम या देर रात से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हलकी वर्षा या हिमपात शुरू हो सकता है 

19 जनवरी को जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हलकी बारिश और हिमपात होने की सम्भावना है इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान के उत्तरी हिस्सों हरयाणा पंजाब और दिल्ली में भी बादलो बूंदा बांदी या हलकी  वर्षा के रूप में दिख सकता है 

No comments:

Powered by Blogger.